हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Latest News Updates and Breaking News of November 26:
06:40 PM: सीबीआई के अंतरिम निदेशक ने चार्टर्ड ऑडिटर संजय भंडारी के खिलाफ केस बंद करने का आदेश दिया। सीबीआई का कहना है, 'केस को बंद करने का निर्णय जांच के बाद 13 मार्च 2018 को उस वक्त के निदेशक द्वारा लिया गया था। इसके बाद फाइल को जांच के लिए अंतरिम निदेशक के पास ले जाया गया।'
06:30 PM: संविधान अलग-अलग तरह के लोगों को एक साथ लेकर आता है। भारत के संविधान ने बहुत अच्छा काम किया है। सत्ता को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। भारत के पास अच्छी तरह से काम करने वाला राजनीतिक ढांचा हैः CJI रंजन गोगोई
06:02 PM: अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में हुए हमले के आरोपी मोहम्मद फारूक शेख को पुलिस की अपराध शाखा ने अहमदाबाद हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया: पुलिस
05:50 PM: छत्तीसगढ़ः बीजापुर के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 2 जवान भी शहीद हो गए। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।
05:32 PM: मध्य प्रदेश और मिजोरम में चुनाव प्रचार अब थम गया है। इन दोनों राज्यों में 28 नवंबर को होंगे चुनाव।
05:30 PM: मुंबई शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लगा और सेंसेक्स 373 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 102 अंक चढ़कर एक बार फिर 10,600 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
05:02 PM: इनकम टैक्स ऐक्ट, 1961 की समीक्षा करने और देश की आर्थिक जरूरतों के अनुरूप एक नए डायरेक्ट टैक्स लॉ का मसौदा तैयार करने के लिए, नवंबर 2017 में भारत सरकार द्वारा एक टास्क फोर्स गठित किया गया था। आदेश के आंशिक संशोधन में, सरकार ने टास्क फोर्स के संयोजक के रूप में अखिलेश रंजन को नियुक्त किया है: CBDT
04:35 PM: हम अमेरिका द्वारा आज जारी किए गए बयान का स्वागत करते हैं जिसमें पाकिस्तान को 26/11 के आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ प्रतिबंध लागू करने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का पालन करने के लिए कहा गयाः विदेश मंत्रालय
04:31 PM: 26/11 के साजिशकर्ता अभी भी पाकिस्तान की सड़कों पर बेखौफ घूमते हैं। 26/11 आतंकी हमले की योजना बनाना, उसका क्रियान्वयन सब पाकिस्तान से किया गया। हम एक बार फिर पाक सरकार को दोहरे मापदंड छोड़ने और इस भयावह हमले के अपराधियों को सामने लाने के लिए कहते हैं जिससे लोगों को न्याय मिल सकेः विदेश मंत्रालय
04:20 PM: कांग्रेस को जनता पर भरोसा नहीं है तभी तो आपको अपना सीएम कैंडिडेट अभी तक नहीं बताया। अगर वे आप पर भरोसा नहीं करते तो आप भरोसा क्यों करेंगे?: पीएम मोदी
04:03 PM: मैडम की सरकार में जो बेटी पैदा भी नहीं होती थी उसकी शादी हो जाती थी, विधवा भी हो जाती थी और उसके नाम से विधवा पेंशन भी निकलने लगता थाः पीएम मोदी
04:01 PM: राजस्थान के कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।
03:50 PM: नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान जाना उनकी मर्जी है। मैं कुछ नहीं कह सकता। एक CM और एक सिख के तौर पर मुझे अपनी जिम्मेदारी का एहसास है, इसलिए हम चाहते थे कि यह कॉरिडोर बने। लेकिन लॉ ऐंड ऑर्डर को व्यवस्थित करना भी मेरी जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेदारी ने मुझे पाकिस्तान जाने से रोका हैः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
03:12 PM: करतारपुर कॉरिडोर एक खतरनाक कदम है, प्रॉपर चेक न होने की वजह से इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। आप 250 रुपये में चांदनी चौक में पासपोर्ट खरीद सकते हैं: सुब्रमण्यन स्वामी
03:05 PM: कांग्रेस की बांटने की राजनीति करती है। इसके परिणाम से देश में आतंकवाद चोटी पर था। आज आप देख सकते हैं कि इन्होंने आतंकियों को बिरयानी खिलाई, आज वे गोली खा रहे हैं: योगी आदित्यनाथ
03:02 PM: एयरसेल मैक्सिस मामला: पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम की अंतरिम सुरक्षा 18 दिसंबर तक बढ़ाई गई।
02:08 PM: ईरान के पश्चिमी हिस्से में रविवार की रात आए 6.3 की तीव्रता वाले भूकम्प की वजह से घायल लोगों संख्या बढ़कर 634 हो गई है।
01:54 PM: चीन की सरकारी मीडिया ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की पार्टी की चुनावी हार के पीछे की वजह उसके ‘अलगाववादी रवैये’ को बताते हुए कहा कि पार्टी को चीन को लेकर अपने रुख में बदलाव लाना चाहिए।
01:14 PM: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, वह अपने बारे में हिसाब दें, जवाब दें। मोदी जी राहुल जी की क्यों इतनी चिंता करते हैं? अपनी क्यों नहीं करते? नौजवान की बात क्यों नहीं करते? किसानों की बात क्यों नहीं करते?
12:36 PM: सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 370 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार।
12:01 PM: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 7 से 8 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान शहीद हो गए हैं।
11:07 AM: मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा, भारत मालदीव सरकार को हेलिकॉप्टर देता है। हम इसका उपयोग लोगों के जीवन बचाने में करते हैं। हम इसके लिए भारत के आभारी हैं।
10:12 AM: मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गवर्नर ने 26/11 हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
09:51 AM: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, मैं उद्धव ठाकरे की कोशिश की सराहना करती हूं। राम मंदिर पर बीजेपी का पेटेंट नहीं है। मैं एसपी, बीएसपी, अकाली दल, ओवैसी, आजम खान सबसे अपील करती हूं कि आगे आएं और राम मंदिर के निर्माण का समर्थन करें।
09:24 AM: हरसिमरत कौर ने नवजोत सिंह सिद्धू को 'कौम का गद्दार' कहा। अब वह खुद पाकिस्तान जा रही हैं। क्या चेहरा लेकर जाना चाहती हैं? अकाली दल ने सत्ता में रहते हुए कभी करतारपुर कॉरिडोर का मुद्दा नहीं उठाया: पंजाब के मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा
08:42 AM: गुरदासपुर में आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू डेरा बाबा नानक-करतारपुर साहिब रोड कॉरिडोर की नींव रखेंगे।
08:11 AM: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा, अमेरिका की सरकार और लोगों की तरफ से मैं मुंबई अटैक की 10वीं बरसी पर संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
07:37 AM: सीमाशुल्क विभाग ने रविवार को चेन्नई एयरपोर्ट से 6 महिला यात्रियों के पास से करीब 2 किलोग्राम सोना जब्त किया। इसकी कीमत 63 लाख रुपये बताई गई है। इन महिला यात्रियों में 5 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय है।
06:54 AM: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक ऑटोरिक्शा चालक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
06:17 AM: इराक में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में दो दिन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी।