1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Nov 29: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

Hindi Breaking News Nov 29: जानें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स के बारे में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2018 06:15 am IST,  Updated : Nov 29, 2018 07:12 pm IST

Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of November 29:

06:26 PM: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वर्गीय कांग्रेस नेता सी के शरीफ के परिजनों से आज बेंगलुरु में मुलाकात की। 25 नवंबर को शरीफ का देहांत हुआ था।

06:12 PM: गृह मंत्रालय ने सीबीआई को दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन पर अगस्त 24 2017 को सीबीआई द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाही करने की मंजूरी दी।

05:20 PM: आज कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी बन गई है जिसे भारत के नक्शे पर दूरबीन से खोजना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है बल्कि गांधी-नेहरु परिवार की प्राइवेट पार्टी है: अमित शाह

05:16 PM: जम्मू कश्मीर में 3.7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

04:26 PM: मेरी 5 से 10 हजार फोटो हुई हैं मुझे नहीं पता कि गोपाल सिंह चावला कौन है: सिद्धू

04:25 PM: आज 71 साल का इंतेजार बदलने जा रहा है, इस सकारात्मक कदम से शुरुआत हुई है। आज का दिन ऐतिहासिक है। दोनों देशों को दुश्मनी खत्म करनी चाहिए, परमात्मा रास्ता बनाता है और उसने दोनों देशों को एक करने का रास्ता बनाया: अटारी वाघा बॉर्डर पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू

04:05 PM: सीबीआई बनाम सीबीआई: आलोक वर्मा को राहत नहीं, 5 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।

03:20 PM: नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए हरसिमरत कौर ने कहा- कांग्रेस ने उन्हें बाजवा से गले मिलने के लिए भेजा था।

02:54 PM: पेरू के एक तेल प्रबंधक ने अमेजन के एक क्षेत्र में एक प्रमुख पाइपलाइन वहां के लोगों द्वारा काटे जाने के बाद बुधवार को इसके कारण उत्पन्न होने वाली "आपदा" को लेकर आगाह किया। पाइपलाइन कटने से उस क्षेत्र में 8,000 बैरल तेल फैल गया है। 

02:32 PM: भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से पाकिस्तान की जेल में बंद मुंबई के एक इंजीनियर की रिहाई सुनिश्चित करवाने की अपील की है। उसे अगले महीने रिहा किया जाना है। अंधेरी के 27 वर्षीय युवा हामिद नेहाल अंसारी पर 12 नवंबर 2012 को अफगानिस्तान के रास्ते अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करने का आरोप है।

02:24 PM: छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा और सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 नक्सली के मारे जाने की खबर। अभी जारी है एनकाउंटर।

01:55 PM: बुखार से पीड़ित पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को यहां पीजीआईएमईआर से बृहस्पतिवार को छुट्टी तो दे दी गई लेकिन उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी गई है। उन्हें बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

01:17 PM: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा दांव खेलते हुए मराठा लोगों को 16 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है।

12:28 PM: मेरठ में मवाना गन्ना समिति में पर्चियों के फर्जीवाड़े में शासन की बड़ी कारवाई। 3 कर्मचारी जांच में पाए गए दोषी, तीनों निलंबित। अभी कई बड़े लोगो की जांच जारी।

11:50 AM: आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा दी गई सजा पर गुरुवार को दिल्ली सेशंस कोर्ट ने रोक लगा दी। सुनवाई की अगली तारीख 18 दिसंबर है।

11:13 AM: सुप्रीम कोर्ट ने NEET अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2019 में शामिल होने के लिए 25 साल या उससे अधिक उम्र के छात्रों की अनुमति दी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ऐडमिशन मामले के अंतिम परिणाम के हिसाब से होगा।

10:47 AM: अफगानिस्तानः बुधवार रात काबुल शहर के PD9 में सेना के G4S कंपाउंड पर हुए तालिबानी हमले में 10 लोंगों के मारे जाने की खबर है। इस हमले में 19 लोग घायल भी हुए हैं।

10:05 AM: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किया गया उनका निजी विमान न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया।

09:34 AM: कांग्रेस ने गुरूवार को कहा कि राजस्थान में सत्ता में आने पर वह किसानों का कर्ज माफ करेगी, बुजुर्ग किसानों को पेंशन देगी, बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का मासिक भत्ता देगी व बच्चियों की शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क करेगी। 

08:56 AM: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस हफ्ते होने वाले जी-20 समूह के सम्मेलन से पहले इसके सदस्य देशों को जलवायु परिवर्तन और असमानता से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए साहसिक कदम उठाने का संदेश दिया है। 

08:22 AM: यमन की अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त सरकार ने विद्रोहियों के एक टेलीविजन चैनल के प्रसारण को रोकने की मांग की है। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

07:41 AM: कैलिफोर्निया की एक महिला को मैकडॉनल्ड के एक प्रबंधक को पीटने और उसका गला दबाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। दरअसल महिला ने मैकडॉनल्ड से खाने के किसी सामान का ऑर्डर किया था और उसमें पर्याप्त मात्रा में केचप नहीं मिलने पर उसने गुस्से में प्रबंधक पर हमला कर दिया। 

07:04 AM: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 में स्थित रामलीला मैदान में एक ई-रिक्शा चालक मृत पाया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान राजपुर गांव निवासी 55 वर्षीय होरेन माझी के रूप में हुई है।

06:14 AM: मथुरा के गोवर्द्धन में एक आरती स्थल पर अस्थायी ढांचे और 12 दुकानों को तोड़ने के विरोध में यहां के 3 बड़े मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए। दानघाटी मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर कौशिक ने कहा कि दानघाटी, गिरिराज मुकुट मुखारविंद और हरगोकुल मंदिर अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत