1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi Breaking News Latest News Updates Sept 14: पढ़ें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स

Hindi Breaking News Latest News Updates Sept 14: पढ़ें, देश-दुनिया से दिनभर के बड़े अपडेट्स

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2018 06:23 am IST,  Updated : Sep 14, 2018 06:41 pm IST

Live Hindi Breaking News India: इंडिया टीवी हिंदी न्यूज पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें।

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज हिंदी आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।  

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Breaking News of September 14:

05:22 pm: गुटखा घोटाला मामले में CBI ने कल चेन्नई के अन्नामलाई इंडस्ट्रीज में छापा मारा और गुटखा सामग्रियों सहित 53 मशीनों को सीज किया।

05:01 pm: मॉस्को में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, अब हमें अपना निवेश लक्ष्य 2025 तक 30 अरब बिलियन डॉलर से 50 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।

04:09 pm: नरेन्द्र दाभोलकर मर्डर केस के आरोपी अमोल काले को 14 दिनों की मैजिस्ट्रेट कस्टडी में भेजा गया।

03:14 pm: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया।

02:21 pm: मध्य प्रदेश में चुनावी कैंपेन के लिए 27 और 28 सितंबर को सतना और रीवा का दौरा करेंगे राहुल गांधी।

01:37 pm: दिल्ली में शनिवार को राहुल गांधी के निवास स्थल पर होगी कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक।

01:02 pm: न्यायालय ने कहा कि निजी एवं सरकारी अस्पतालों में चिकित्सीय स्टाफ को संवेदनशील बनाया जाए ताकि कुष्ठ रोगियों को भेदभाव का सामना नहीं करना पड़े। कोर्ट ने कहा कि कुष्ठ रोगी अलग-थलग नहीं पडे़ं और सामान्य वैवाहिक जीवन जी सकें इसके लिए जागरुकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

12:51 pm: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और सभी राज्यों को कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने और इससे पीड़ित लोगों के पुनर्वास के निर्देश दिए। न्यायालय ने केंद्र से कहा कि वह कुष्ठ रोगियों को विकलांगता प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए अलग से नियम बनाने पर विचार करे ताकि वे आरक्षण का लाभ उठा पाएं। 

12:49 pm: दिल्ली: स्व-स्टाइल बाबा अशू भाई को हौज खास स्थित अपने आश्रम में एक महिला और उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

12:31 pm: डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने वरिष्ठ नेता टीआर बालू को पार्टी के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया

12:17 pm: जम्मू एवं कश्मीर में बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत।

12:05 pm: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और सभी राज्यों को कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने और इससे पीड़ित लोगों के पुनर्वास के निर्देश दिए

12:00 pm: हिन्दी दिवस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना नाम अंग्रेज़ी से हटा कर हिन्दी में लिखा

11:33 am: इसरो वैज्ञानिक पर जासूसी आरोप मामला: कोर्ट ने वैज्ञानिक नंबी नारायणन की गिरफ्तारी को गैरजरूरी और अनावश्यक बताया। अदालत ने उन्हें 50 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा।

11:19 am: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांच बार मेघालय के मुख्यमंत्री रहे डी. डी. लपांग ने कहा, उन्होंने पार्टी छोड़ दी है

11:02 am: 

10:55 am: जम्मू और कश्मीर: किश्तवार के ठाकराई क्षेत्र में वैन गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, 7 घायल: डीसी, किश्तवार अंग्रेज सिंह राणा

10:37 am: बिहार के आरा में सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत।

10:16 am: यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कुछ षड्यंत्र किया है: टीडीपी प्रवक्ता लंका दीनकर

10:00 am: 

09:33 am: अमेरिका ने रूस और चीन की तकनीकी कंपनियों पर उत्तर कोरिया को धन देने के लिए लगाया प्रतिबंध।

09:15 am: शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिर से 38000 के पार।

08:54 am: आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, सिंचाई मंत्री और 14 अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के धर्मबाद न्यायालय द्वारा गिरफ्तार वारंट जारी किया गया है। बाबली परियोजना के निर्माण के खिलाफ 2010 में टीडीपी ने महाराष्ट्र सरकार का विरोध किया था।

08:31 am: 

08:17 am: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 10 वर्षीय लड़की से यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार, पुलिस ने जांच शरू की।

07:48 am: अमेरिका के बोस्टन में गैस पाइपलाइन में दर्जनों विस्फोट, 6 लोग घायल, सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 

07:32 am: अमेरिकी फिल्म निर्माताओं रॉब एपस्टीन और जेफरी फ्राइडमैन ने एलजीबीटीक्यू डॉक्यूमेंटरी 'स्टेट ऑफ प्राइड' बनाने के लिए YouTube के साथ करार किया।

07:13 am: दिल्ली में पेट्रोल 81.28 रुपए (0.28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी) और डीजल 73.30 रुपए (0.22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी)। मुंबई में पेट्रोल 88.67 रुपए (0.28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी) और डीजल 77.82 रुपए (0.24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी)

06:51 am: स्पेसएक्स ने चंद्रमा के पास पर्यटक भेजने के लिए नई योजना की घोषणा की।

06:38 am: सरकार इतनी डर गई थी कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट दंडित करने जा रहा है, उन्होंने खुद को बचाने के लिए मेरी जल्दी रिहाई का आदेश दिया। मुझे विश्वास है कि वे 10 दिनों के भीतर मेरे खिलाफ कुछ आरोप लगाएंगे। मैं 2019 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए लोगों से अपील करूंगा। 2017 में सहारनपुर जाति हिंसा के मामले में एनएसए के तहत आरोपों में जेल भेजा गया था: भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर

06:29 am: हमें ममता बनर्जी के शिकागो के दौरे के बारे में मंजूरी के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला। अनुमति के इनकार के बारे में रिपोर्ट, इसलिए सच नहीं हैं: एमईए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अनुमति देने से इंकार करने के संबंध में मीडिया पर।

06:22 am: भारतीय जनता पार्टी ने उपेंद्र शुक्ला को उत्तर प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष के रूप में चुना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत