Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Hindi Breaking News July 26: भैंस को नहलाने गए बुजुर्ग नदी में डूबे

Live Hindi Breaking News July 26: भैंस को नहलाने गए बुजुर्ग नदी में डूबे

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 26, 2019 08:38 am IST, Updated : Jul 27, 2019 08:10 am IST
Live Hindi Breaking News- India TV Hindi
Live Hindi Breaking News | India TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest India News

Latest News Updates and Breaking News of July 26

Auto Refresh
Refresh
  • 2:10 PM (IST)

    दिल्ली की एक अदालत ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार के खिलाफ सीबीआई मामले में उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। सीबीआई ने तलवार की 14 दिन की हिरासत भी मांगी है।

  • 12:49 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई। परेवा गांव निवासी शंभूनाथ यादव (74) गुरुवार को भैंस को नदी में नहलाने ले गये थे। पुलिस के अनुसार भैंस को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

  • 12:48 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अपमान के खिलाफ है। ऐसी घटनाएं भी हुई हैं जब संसद में सोनिया गांधी जी को 'इटली की कठपुतली' तक कहा जाता था: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

  • 12:47 PM (IST)

    संसद में कोई भी आदमी खड़ा होकर एक महिला को नहीं कह सकता 'मेरी आंखों में देखो और बात करो।' सभापति महोदय, यहां सभी महिलाएं आपसे इस पर कुछ बड़ी अपेक्षा कर रही हैं: तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती (लोकसभा में आज़म खान के बयान पर)

  • 12:46 PM (IST)

    आजम खान को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा उन्हें लोकसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए, यह हमारी मांग है: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

  • 12:45 PM (IST)

    मेरे सात साल के संसदीय कार्यकाल में आज तक किसी पुरुष ने सदन में इस तरह की हिमाकत नहीं की। यह विषय महिला का नहीं है। इस सदन में और दूसरे सदन में भी कई पुरुषों ने अपने सामाजिक, राजनीतिक कार्यकाल में महिलाओं के संरक्षण के लिए आवाज उठाई है। यह महिला नहीं, पुरुषों का भी अपमान है: स्मृति ईरानी

  • 12:45 PM (IST)

    कल जो सदन में हुआ है, हमारे बीच की एक सांसद, जो पीठासीन अधिकारी के रूप में सदन में बैठी थीं, उन पर अशोभीय कॉमेंट किया गया। आजम खान को इसके लिए माफी मांगनी पड़ेगी। उन्होंने इस्तीफे के बात की है, हमें इस्तीफा नहीं, उनकी माफी चाहिए। उन्हें माफी मांगनी होगी: बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्या

  • 12:44 PM (IST)

    पूरे देश ने देखा कि कल क्या हुआ। इस सदन ने वर्कप्लेस पर सेक्शुअल हेरेसमेंट के खिलाफ बिल पास किया है। मैं अपील करती हूं कि सभी एक स्वर में कहें- आप एक महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकते हैं और सिर्फ नाटक करके इसे दूर नहीं हो सकते: लोकसभा में आजम के बयान पर स्मृति इरानी

  • 12:43 PM (IST)

    आज बीएस येदियुरप्पा जी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, पार्टी आलाकमान ने उनका समर्थन किया है। विधानसभा में संख्या समस्या नहीं है, विद्रोही विधायक भी अपने रुख पर कायम हैं और अगर वे बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे: शोभा करंदलाजे, कर्नाटक बीजेपी सांसद

  • 11:29 AM (IST)

    करगिल विजय दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोलाबा के शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

  • 11:28 AM (IST)

    देश की 61 हस्तियों ने 'सिलेक्टिव आउटरेज ऐंड फाल्स नेरेटिव्स' के खिलाफ एक ओपन लेटर लिखा। कहा, प्रधानमंत्री मोदी और देश की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।

  • 11:22 AM (IST)

    यह पूछे जाने पर कि आप करगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को क्या संदेश देना चाहेंगे, सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि गलतियां आमतौर पर दोहराई नहीं जातीं। अगली बार आपको (पाकिस्तान) और ज्यादा मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

  • 11:21 AM (IST)

    द्रास में आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा, मैं अपने देशवासियों को बताना चाहता हूं कि आप निश्चिंत रहें कि डिफेंस सर्विसेज को दिया गया हर काम काम हमेशा पूरा किया जाएगा चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। हमारे सैनिक हमारी सीमाओं की रक्षा करते रहेंगे।

  • 11:20 AM (IST)

    एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने करगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में करविर वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 8:51 AM (IST)

    सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, क्योंकि वह अभी भी घुसपैठ और आतंकवाद को समर्थन दे रहा है। मैंने दिल्ली में सरकार से परमवीर चक्र पुरस्कार प्राप्त करने वालों के लिए सड़कों का नाम रखने का अनुरोध किया है, इसकी प्रतिक्रिया मिलने का इंतजार है: जीएल बत्रा (करगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता)

  • 8:40 AM (IST)

    कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। इस अवसर पर उन पराक्रमी योद्धाओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद: ट्विटर पर PM मोदी

  • 8:39 AM (IST)

    करगिल विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना की धैर्य और वीरता को नमन किया है।

  • 8:38 AM (IST)

    जम्मू और कश्मीर के द्रास में स्थित करगिल वॉर मेमोरियल में 20वां करगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है।

  • 8:37 AM (IST)

    कर्नाटक के शिवमोगा में इंडियन आर्मी को समर्पित एक पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क का उद्घाटन आज करगिल विजय दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

  • 8:36 AM (IST)

    गुजरात: सूरत में 23 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है क्योंकि उसके माता-पिता ने रिक्शा खरीदने के लिए उसे 40 हजार रुपये नहीं दिए। उसने कहा, 'उसे सजा मिलनी चाहिए। मुझे न्याय चाहिए।' सूरत के एसीपी स्पेशल ब्रांच ने बताया, 'मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।'

     

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement