1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ से बेंगलुरु जा रहे विमान में बम हों1ने की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा हुआ था मैसेज

लखनऊ से बेंगलुरु जा रहे विमान में बम हों1ने की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा हुआ था मैसेज

 Reported By: Anamika Gaur,  Vishal Singh Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 26, 2026 03:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 03:39 pm IST

लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाले विमान में बम की धमकी वाला एक लेटर मिला है। ये धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी हुई थी। फ्लाइटसुरक्षित रूप से लैंड कर गई है और विमान की जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है।

Lucknow to Bengaluru flight bomb threat- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E231 में बम की धमकी का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, विमान में बम की धमकी वाला एक लेटर मिला। ये धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी हुई थी जो कि विमान के आखिरी हिस्से में मिली। धमकी का मामला सामने आने के बाद विमान सुरक्षित रूप से बेंगलुरु में लैंड हो गया है। इसके बाद अधिकारयों ने विमान में तलाशी अभियान चलाया है।

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले के बारे में एयरलाइन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, IndiGo की उड़ान 6E321, जो लखनऊ से बेंगलुरु के लिए संचालित हो रही थी, लगभग सुबह 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। सभी यात्रियों के विमान से उतरने के बाद, नियमित सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर “BOMB” लिखा हुआ था।

जांच में क्या पाया गया?

निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बेंगलुरु एयरपोर्ट टीम एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की गहन जांच की गई। जांच के बाद उक्त धमकी को फर्जी (Hoax) पाया गया तथा विमान में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। यह पूरी घटना बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई और इसका लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन या सुरक्षा व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है।

जुलाई में भी मिली थी धमकी

आपको बता दें कि बीते महीने भी बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो विमान के वाशरूम में धमकी भरी चिट मिलने के बाद हंगामा फैल गया था। वाशरूम में बरामद चिट पर लिखा था कि जहाज में बम है। मामले के सामने आने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। हालांकि, जब अधिकारियों ने विमान की जांच की तो उन्हें इसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इंडिगो ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है। इस घटना के कारण विमान के प्रस्थान में देरी हुई और यात्रियों को असुविधा हुई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत