1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'जहाज में बम है', बेंगलुरु में इंडिगो के विमान में धमकी भरा चिट, मौके पर मच गया हड़कंप

'जहाज में बम है', बेंगलुरु में इंडिगो के विमान में धमकी भरा चिट, मौके पर मच गया हड़कंप

 Reported By: T Raghavan Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 17, 2026 09:03 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 09:39 am IST

बेंगलुरु से अहमदाबाद जाने वाले विमान के वॉशरूम में धमकी भरी चिट मिलने के बाद अफरातफरी फैल गई। इस चिट पर लिखा हुआ था कि विमान में बम रखा गया है।

bengaluru indigo bomb threat- India TV Hindi
विमान में बम की धमकी। Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अहमदाबाद की उड़ान भरने को तैयार इंडिगो की फ्लाइट के वाशरूम में धमकी भरी चिट मिलने के बाद हंगामा फैल गया। जानकारी के मुताबिक, वाशरूम में जो चिट बरामद हुई उस पर लिखा था कि जहाज में बम है। इस मामले के सामने आने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, जब विमान की जांच की गई को यहां कुछ नहीं मिला। इंडिगो ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना गुरुवार की रात की है। रात 8 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान के लिए तैयार इंडिगो विमान के वाशरूम से मिली एक चिट से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। उड़ान से पहले विमान की सफाई में लगे एक कर्मचारी को जहाज के वाशरूम में एक चिट मिला जिसमें हाथ से लिखा था- "Dont Go Bomb Hai Please."

bengaluru indigo bomb threat
Image Source : REPORTERवॉशरूम में मिला चिट।

जांच में कुछ नहीं मिला

बेंगलुरु में विमान के अंदर धमकी भरा चिट के मिलने के बाद तुरन्त विमान को सुरक्षित जगह ले जाया गया और सघन तलाशी के बाद ये पाया गया कि वो एक हॉक्स थ्रेट कॉल था। इसकी वजह से विमान के प्रस्थान में देरी हुई और यात्रियों को असुविधा हुई। इंडिगो की ओर से इस घटना को लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है और इस मामले की जांच करने और इस हॉक्स कॉल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।

लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे मामले

आपको बता दें कि बीते कुछ समय में भारत के विभिन्न राज्यों में विमान, स्कूल, सरकारी दफ्तर, अदालत और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। बीते महीने लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले IndiGo की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इस दौरान विमान में 180 यात्री सवार थे।  विमान के टॉयलेट में मिले टिश्यू पेपर पर बम की धमकी लिखी हुई थी। हालांकि, बम की धमकी झूठी निकली। इसके अलावा हाल के दिनों में नोएडा के डीएम ऑफिस, लाल किले, अजमेर कोर्ट, मुंबई मेयर के दफ्तर, लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर भी बम की धमकी मिली है।

ये भी पढ़ें- अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री थे विमान में सवार

इंडिगो फ्लाइट के स्पीकर बॉक्स के अंदर छिपा था करोड़ों का सोना, Video देखते ही यूजर्स को लगा शॉक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत