1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Big News: यहां पढ़िए 28 दिसंबर की हर एक बड़ी खबर

Big News: यहां पढ़िए 28 दिसंबर की हर एक बड़ी खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 28, 2019 11:55 pm IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Latest News Updates and Breaking News of December 28

Auto Refresh
Refresh
  • 11:53 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    हन्नीप्रीत ने राम रहीम से की जेल में मुलाकत,  दो साध्वियों और पत्रकार छत्रपति की हत्या में सजा काट रहे है सिरसा डेरा प्रमुख रामरहीम

  • 11:31 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    पाकिस्तान के कराची मे ब्लास्ट, तीन घायल

  • 11:22 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचीं और सोरेन ने शनिवार शाम उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। 

  • 11:20 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    मिस्र में एक सड़क हादसे में भारतीय और मलेशियाई पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 24 लोग घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी। 

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

  • 5:49 PM (IST)
    Posted by Yashveer Singh

    प्रियंका गांधी को लखनऊ में रोका गया

  • 3:27 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने के लिए तेजस ट्रेन तैयार है। इस दूसरी तेजस ट्रेन का उद्घाटन 17 जनवरी, 2020 को अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगी। ट्रेन का व्यावसायिक संचालन 19 जनवरी, 2020 से अहमदाबाद से शुरू होगा।

  • 3:24 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी को रैली निकालने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां अपने कार्यालय में ‘सत्याग्रह’ किया।

  • 2:19 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले आज कांग्रेस की विरासत पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही गहलोत ने दोहराया कि देश के मौजूदा हालात में संविधान खतरे में है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के एक व्यस्त इलाके में शनिवार को एक कार बम विस्फोट में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    नाइजीरिया के दो नागरिकों को 15 लाख रुपये से अधिक की ड्रग्स रखने के आरोप में नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के मानव तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) के वरिष्ठ निरीक्षक रविन्द्र बुदवंत ने कहा कि नवी मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कपड़ा विक्रेता केनेथ सिमन केजी (28) और नोमेनान डोजी इजिकेरियल (44) को कथित रूप से 15.
    15 लाख रुपये की ड्रग्स रखने के लिए गिरफ्तार किया।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह नोटबन्दी से बड़ा झटका होगा जिससे बहुत ज्यादा नुकसान होगा।

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में फंसे करीब 1,500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार शाम को 13 माइल और नाथू ला के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर गंगटोक से 300 वाहनों में आ रहे करीब 1,500 से 1,700 पर्यटक फंस गए थे। विज्ञप्ति में कहा गया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 1,500 यात्रियों को निकाला गया और उनमें से 570 लोगों को 17वें माइल में सेना के शिविर में ठहराया गया है।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    बिहार के वैशाली में कांग्रेस नेता राकेश यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राहुल गांधी ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि "मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई डिटेंशन सेंचर नहीं हैं, और एक ही वीडियो में एक डिंशन सेंटर के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है।"

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana
  • 8:41 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मुंबई के घाटकोपर में कारखाने में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है, जहां कल रात आग लग गई थी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है।

  • 8:40 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पारुन त्यागी ने धौला कुआँ पुलिस स्टेशन में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

  • 8:17 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पाकिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ना के बाद भारत आए हिंदू समाज के लोगों ने दिल्ली में CAA के समर्थन में शांतिपूर्ण रैली की। रैली में उन्होंने तख्तियों पर लिखा कि "मैं पाकिस्तान से आया हिंदू शरणार्थी हूं। मैं पाकिस्तान से अपनी जान बचाकर आया हूं। अब यहां कुछ राजनीकित दल मेरी नागरिकता का विरोध कर रहे हैं, आखिर मैं कहां जाऊं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत