1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 94 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी और अमित शाह ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

94 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी और अमित शाह ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2021 10:28 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 10:51 am IST

पीएम मोदी पिछले साल 2020 में भी लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे थे और केक कट किया था। तब उन्होंने ट्वीट करके कहा था, "मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए आडवाणी जी का सहयोग और मार्गदर्शन अमूल्य है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अपार है।"

2020 में आडवाणी का जन्मदिन मनाते मोदी- India TV Hindi
2020 में आडवाणी का जन्मदिन मनाते मोदी Image Source : TWITTER/NARENDRA MODI/FILE

नई दिल्ली: भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके घर पहुंचे और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी थी। पीएम ने ट्वीट में लिखा, "आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा।"

पीएम मोदी पिछले साल 2020 में भी लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे थे और केक कट किया था। तब उन्होंने ट्वीट करके कहा था, "मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए आडवाणी जी का सहयोग और मार्गदर्शन अमूल्य है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अपार है।" पीएम मोदी इस बार भी आडवाणी के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे।

सभी नेताओं ने मिलकर लाल कृष्ण आडवाणी का जन्मदिन मनाया और केट कट किया। बता दें कि आडवाणी 94 साल के हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत