नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में यह अफवाह है कि फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे कुछ विशेष ट्रेनें चलाने जा रही है। इन खबरों की वजह से देश के कई हिस्सों में लोग असमंजस में हैं। ऐसे लोगों के लिए रेल मंत्रालय ने एकबार फिर ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि 3 मई तक कोई भी यात्री गाड़ी नहीं चलाई जाएगी।
रेल मंत्रालय की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया, "यह स्पष्ट किया गया है कि 3 मई 2020 तक देश भर में सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से रद्द हैं, और यात्री भीड़ को हटाने के लिए कोई विशेष ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है। सभी संबंधित कृपया इस बात की जानकारी रखें और इस संबंध में किसी भी गलत खबर का विरोध करने में हमारी मदद करें।"