1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: पूरे देश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक निकलना मना, जानिए और क्या-क्या हैं प्रतिबंध

Lockdown: पूरे देश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक निकलना मना, जानिए और क्या-क्या हैं प्रतिबंध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 07:57 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:09 pm IST

देश में लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इन दौरान सरकार ने कई तरह की रियायतें दी हैं, लेकिन सरकार ने कई प्रतिबंधों को जारी भी रखा है।

Lockdown 3.0 ban in india latest update- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इन दौरान सरकार ने कई तरह की रियायतें दी हैं, लेकिन सरकार ने कई प्रतिबंधों को जारी भी रखा है। लॉकडाउन के दौरान सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिये लोगों की आवाजाही पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक सख्त पाबंदी रहेगी।

लॉकडाउन की विस्तारित अवधि के दौरान जोखिम के आधार पर जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत कर गतिविधियों के नियमन के लिये नये दिशानिर्देश जारी किये हैं। इस दौरान दौरान विमान, रेल, मेट्रो से यात्रा और सड़क मार्ग से अंतर-राज्यीय आवागमन तथा स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।

देश में कौन का सा जिला रेड जोन कौन सा ग्रीन जोन और कौन ऑरेंज जोन, यहां क्लिक करके देखें पूरी लिस्ट

गृह मंत्रालय के अनुसार इस दौरान शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान और होटल एवं रेस्तरां सहित आतिथ्य सत्कार सेवाएं, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम और राजनीतिक, सांस्कृतिक आयोजन स्थल तथा धार्मिक स्थल लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे।

Ban
Image Source : INDIA TVपूरे देश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक निकलना बैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत