1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागालैंड के दीमापुर जिले में आठ दिवसीय लॉकडाउन शुरू

नागालैंड के दीमापुर जिले में आठ दिवसीय लॉकडाउन शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 08:25 pm IST

दीमापुर में आज लॉकडाउन की वजह से सड़कें खाली रहीं और दुकानें बंद रहीं। चिकित्सा आपात स्थिति में लोगों की जरुरतों को पूरा करने के लिए कुछ इलाकों में कुछ दवा दुकान और अस्पताल खुले रहे।

lockdown for 8 days begins in dimapur nagaland नगालैंड के दीमापुर जिले में आठ दिवसीय लॉकडाउन शुरू- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

कोहिमा. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नागालैंड के वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर में रविवार से आठ दिवसीय लॉकडाउन शुरू हो गया है। जिला कार्य बल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के कुल 1,339 मामले हैं, जिनमें से सर्वाधिक 527 मामले दीमापुर जिले में हैं। इसके बाद कोहिमा में 334 मामले हैं।

कोहिमा जिला प्रशासन ने राज्य की राजधानी में 25 जुलाई से सात दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। दीमापुर में आज लॉकडाउन की वजह से सड़कें खाली रहीं और दुकानें बंद रहीं। चिकित्सा आपात स्थिति में लोगों की जरुरतों को पूरा करने के लिए कुछ इलाकों में कुछ दवा दुकान और अस्पताल खुले रहे।

लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखे गये सरकारी कार्यालय, बैंक और मेडिकल क्लीनिक आज रविवार होने के कारण बंद रहे। जिले में कुल दो अगस्त तक लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य की राजधानी में, पूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही नहीं दिखी, जबकि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। कोहिमा में पूर्ण लॉकडाउन 31 जुलाई को समाप्त होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत