1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड ने कार पर साढ़े तीन घंटे में किए 3400 Kiss, बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत; खुद मिटानी पड़ी प्यार की निशानी

गर्लफ्रेंड ने कार पर साढ़े तीन घंटे में किए 3400 Kiss, बॉयफ्रेंड को एक-एक Kiss की चुकानी पड़ी कीमत; खुद मिटानी पड़ी प्यार की निशानी

 Written By: Amar Deep
 Published : Aug 24, 2026 08:34 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 08:56 pm IST

एमपी के ग्वालियर में एक युवक को Kiss की वजह से 5500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। युवक की गर्लफ्रेंड ने उसकी कार पर 3400 किस के निशान बनाए थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कार पर किस करने के लिए लगा जुर्माना।- India TV Hindi
कार पर किस करने के लिए लगा जुर्माना। Image Source : REPORTER INPUT

ग्वालियर: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। दरअसल, युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस करने के निशान बनाए। इसके बाद कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। वीडियो में कार की बॉडी पर बड़ी संख्या में लिपस्टिक के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। 

पुलिस ने लगाया जुर्माना

यातायात पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती नजर आ रही थी। पुलिस की नजर जब वीडियो पर पड़ी तो कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की। यातायात पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका पता थाटीपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कार मालिक को जब थाने बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक ने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना किया गया है। 

एक दिन में मिले 55 लाख व्यूज

कार मालिक आदित्य सिकरवार ने पुलिस के सामने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। उसने दो दिन पहले कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। आदित्य के मुताबिक उसे उम्मीद थी कि वीडियो वायरल होगा और ऐसा ही हुआ। वीडियो पर एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज आ गए। आदित्य ने बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसने खुद नहीं बनाए थे। उसका कहना है कि जब कार खड़ी थी, उस दौरान उसकी एक दोस्त ने कार की बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। 

साढ़े तीन घंटे में किए 3400 किस

आदित्य के अनुसार कार की बॉडी पर करीब 3400 किस के निशान बनाए गए थे और पूरी प्रक्रिया में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगा। सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करने और वीडियो को वायरल कराने के उद्देश्य से यह अनोखा प्रयोग किया गया था। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उसे इस तरह रील बनाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का अंदाजा नहीं था। आदित्य ने पुलिस से कहा कि भविष्य में वह यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा और इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेगा। (इनपुट- भूपेंद्र भदौरिया) 

यह भी पढ़ें-

स्कूटी के अंदर घुसा जहरीला कोबरा का बच्चा, फन फैलाकर हो गया खड़ा, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।