1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया

Lockdown: हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2021 02:26 pm IST,  Updated : May 16, 2021 02:26 pm IST

अनिल विज ने कहा कि हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं कि हमें ऑक्सीजन की मात्र और बढ़ाई जाए। हमने अपने ऑक्सीजन का ऑडिट करके केंद्र सरकार को भेजा है। 

lockdown in haryana extended till 24 may Lockdown: हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया- India TV Hindi
Lockdown: हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया Image Source : PTI

चंडीगढ़. हरियाणा राज्य में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसकी घोषणा खुद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने की। उन्होंने ट्वीट कर सूचना दी कि सुरक्षित हरियाणा को 17 मई से 24 मई तक बढ़ाया गया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सक्रिय मामले 1,16,000 के करीब थे जो अब घटकर 96,000 हो गए हैं। प्रतिदिन आने वाले नए मरीजों की संख्या 15,000 के पास थी जो अब घटकर 9,600 पर आ गई है।

अनिल विज ने कहा कि हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं कि हमें ऑक्सीजन की मात्र और बढ़ाई जाए। हमने अपने ऑक्सीजन का ऑडिट करके केंद्र सरकार को भेजा है। अभी जो मिल रहा है हम उसमें अपना गुजारा कर रहे हैं लेकिन अगर हमें और बेड बढ़ाना है तो और ऑक्सीजन की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत