1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे कमजोर वर्गों की मदद के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया

Lockdown: प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे कमजोर वर्गों की मदद के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 09:38 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 09:42 pm IST

पीएम मोदी ने ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘‘सबसे कमजोर लोगों की मदद के लिए उठाए गये कुछ कदम।’’

Coronavirus Poors- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान समाज के सबसे कमजोर वर्गों की मदद के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गये कदमों को रेखांकित करने के लिए वित्त मंत्रालय का एक ट्वीट साझा किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘‘सबसे कमजोर लोगों की मदद के लिए उठाए गये कुछ कदम।’’

मंत्रालय ने कहा कि 33 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) के तहत 22 अप्रैल तक 31,235 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिली। इसमें कहा गया, ‘‘सरकार द्वारा स्थापित मजबूत डिजिटल भुगतान ढांचे ने पीएमजीकेपी के तहत त्वरित नकदी हस्तांतरण सुनिश्चित किया है।’’ सरकार ने 26 मार्च को पीएमजीकेपी की घोषणा की थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत