1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा अधिकारी ने शपथ के लिए धर्मेंद्र प्रधान का नाम पुकारा, बाद में 'सॉरी' कहा

लोकसभा अधिकारी ने शपथ के लिए धर्मेंद्र प्रधान का नाम पुकारा, बाद में 'सॉरी' कहा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 17, 2019 08:53 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 08:53 pm IST

लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम निचले सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पुकारा, जबकि वह राज्यसभा के सदस्य हैं

dharmendra pradhan and snehlata shrivastava- India TV Hindi
dharmendra pradhan and snehlata shrivastava

नई दिल्ली: लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम निचले सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पुकारा, जबकि वह राज्यसभा के सदस्य हैं।

हालांकि, श्रीवास्तव ने तुरंत माफी मांगी और फिर प्रहलाद जोशी से शपथ ग्रहण करने को कहा।

प्रधान पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री हैं। वह राज्यसभा के सदस्य हैं। ओडिशा के भाजपा नेता ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

लोकसभा के नए निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को सदन में शपथ ली। यह प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत