1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 23, 2015 01:44 pm IST,  Updated : Dec 23, 2015 01:44 pm IST

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

lok sabha- India TV Hindi
lok sabha

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। संसद का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर को शुरू हुआ।

सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पूर्व उन्होंने सदस्यों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि सदन में अधिक से अधिक चर्चा हो और कार्यवाही कम से कम बाधित हो।

राज्यसभा भी हुई स्थगित

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पत्थर लाए जाने की खबर और डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली के इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही आज भी बाधित हुयी और एक बार के स्थगन के बाद बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत