गुजरात/छोटा उदयपुर: गुजरात के छोटा उदयपुर इलाक़े में गुरुवार को एक प्रेमी जोड़े को दी गई शर्मनाक सज़ा। पंचायत ने प्रेम करने के जुर्म में पहले लड़के और लड़की की पिटाई लगवाई और फिर सरे आम ऊठक-बैठक करवाई।
छोटा उदयपुर के देवरिया गांव के रहने वाले ये लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे और परिवार की मंज़ूरी न मिलने पर भागकर शादी करने वाले थे। लेकिन तभी इस बात की भनक गांववालों को लग गई और उन्हें फौरन पकड़कर पंचायत बैठाई गई।
पंचायत ने अपने तुग़लती फ़रमान के ज़रिए पहले दोनों की पिटाई लगाई और फिर सौ बार उठक बैठक लगवाई। पंचायत को यहां भी तसल्ली नहीं मिली तो उसने सज़ा के तौर पर लड़की को घोड़ी बनाकर लड़के को उसके ऊपर बैठाने पर मजबूर कर दिया।
पंचायत ने जुर्माने के रुप में लड़की के घरवालों से पांच और लड़के के घरवालों से दस हज़ार रुपय वसूले। साथ ही दोनों परुवारों को धमकी दी गई कि अगर दोनों फिर साथ दिखे तो उनसे तीन और पांच लाख रुपय वसूले जाएंगे।