1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने संभाली जिम्मेदारी, बोले जनता के लिए करेंगे काम

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने संभाली जिम्मेदारी, बोले जनता के लिए करेंगे काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2020 12:36 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 12:36 pm IST

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय ने बुधवार को लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।

Sujeet Pandey- India TV Hindi
Sujeet Pandey

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से पुलिस प्रशासन में सबसे बड़ा बदलाव अमल में आ गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय ने बुधवार को लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को उप्र सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आर्थिक राजधानी नोएडा में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को मंजूरी दी गई थी। 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पांडेय ने पत्रकारों से कहा, '' हमारी पूरी कोशिश होगी कि मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों ने हम पर जो विश्वास जताया है हम उस पर खरे उतरें। पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और हम इसमें और अधिक सुधार लाना चाहेंगे। हम स्मार्ट पुलिसिंग करेंगे और जनता के प्रति ज्यादा संवेदनशील होकर काम करेंगे। हमारे दल 24 घंटे काम करेंगे और एक अधिकारी दिन-रात यहां मौजूद रहेगा, जनता की समस्याओं को सुनेगा और काम करेगा।'' 

उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में सभी पुलिस अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे और अभी से काम करना शुरू कर देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत