1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लुधियाना: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी फंसे

लुधियाना: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी फंसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 04:08 pm IST

लुधियाना में प्लास्टिक फैक्ट्री की इमारत में लगी भीषण आग के बाद आग बुझाने गए दमकल कार्मचारियों के फंसने की खबर है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद इमारत गिर गई है।

Ludhiana fire- India TV Hindi
Ludhiana fire

लुधियाना: लुधियाना में प्लास्टिक फैक्ट्री की इमारत में लगी भीषण आग के बाद आग बुझाने गए दमकल कार्मचारियों के फंसने की खबर है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद इमारत गिर गई है। हादसे में काम कर रहे कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। इमारत से अबतक दो लोगों के शव को निकाला गया है। आग इतनी भीषण है कि आसपास के दो मकान भी इसकी चपेट में आकर गिर गए हैं। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक 5 फैक्ट्री कर्मचारी भी आग की लपटों में घिरे हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है और रेस्क्यू में जुटी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत