1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मधेशी नेता वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचे

मधेशी नेता वार्ता के लिए दिल्ली पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Dec 06, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Dec 06, 2015 05:53 pm IST

नई दिल्ली: मधेशी समुदाय के शीर्ष नेता भारतीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। मधेशी समुदाय द्वारा नेपाल के नए संविधान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए जाने की वजह

madhesi leaders- India TV Hindi
madhesi leaders

नई दिल्ली: मधेशी समुदाय के शीर्ष नेता भारतीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। मधेशी समुदाय द्वारा नेपाल के नए संविधान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए जाने की वजह से भारत-नेपाल सीमा लगभग सील हो गई है।

मधेशी समुदाय के शीर्ष नेता उस वक्त दिल्ली की यात्रा पर गए हैं, जब नेपाल के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री कमल थापा दिल्ली जाने वाले हैं। मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ता करीब चार महीने से देश के नए संविधान के खिलाफ नेपाल के दक्षिणी मैदानी तराई में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिस वजह से नेपाल में बड़े स्तर पर जरूरी चीजों के लाले पड़ गए हैं।

भारतीय नेताओं से मुलाकात करने वाले मधेशी नेताओं में तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष महंत ठाकुर, संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो और तराई मधेश सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र यादव शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत