1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: BJP की बैठक में दिखाई दी Coronavirus को लेकर सतर्कता, विधायकों ने हाथों को किया सेनिटाइज, लगाए मास्क

मध्य प्रदेश: BJP की बैठक में दिखाई दी Coronavirus को लेकर सतर्कता, विधायकों ने हाथों को किया सेनिटाइज, लगाए मास्क

 Written By: Anurag Amitabh
 Published : Mar 23, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 06:46 pm IST

बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे विधायकों को भाजपा कार्यालय के आगे बने हुए बेरिकेड से पहले रोका गया। सभी विधायकों के हाथों को सेनेटाइज करने और मास्क देने के बाद ही कार्यालय के अंदर भेजा गया।

BJP- India TV Hindi
Madhya Pradesh BJP MLAs Image Source : INDIA TV

भोपाल. उम्मीद जताई जा रही है कि आज मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवराज सिंह चौहान शपथ सीएम पद की शपथ ले लेंगे। सोमवार शाम भाजपा ने विधायक दल की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कोरोना वायरस को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे विधायकों को भाजपा कार्यालय के आगे बने हुए बेरिकेड से पहले रोका गया। सभी विधायकों के हाथों को सेनेटाइज करने और मास्क देने के बाद ही कार्यालय के अंदर भेजा गया। बताया गया है कि विधायक दल की बैठक में भी विधायकों को एक कुर्सी छोड़कर दूसरी कुर्सी पर बैठाया जाएगा। 

Madhya Pradesh
Image Source : INDIA TVMadhya Pradesh BJP MLAs

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत