1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 226 नए केस, 3 और मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 226 नए केस, 3 और मरीजों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 09:30 pm IST

मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,54,496 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 226 नए केस, 3 और मरीजों की मौत- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 226 नए केस, 3 और मरीजों की मौत Image Source : AP/PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,54,496 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,802 हो गयी है। मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, खरगोन एवं छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 608, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 251 एवं ग्वालियर में 224 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 18 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 59 नये मामले आये। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,54,496 संक्रमितों में से अब तक 2,47,739 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 2,955 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 321 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

मध्य प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 63,508 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 1,95,572 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत