1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 50 मौतें, मरीजों की कुल संख्या 614 हुई

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 50 मौतें, मरीजों की कुल संख्या 614 हुई

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 11:00 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में अबतक कुल मरीजों की संख्या 614 हो गई है, वहीं मौतों का आंकड़ा 50 हो गया है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 50 मौतें, मरीजों की कुल संख्या 614 हुई- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 50 मौतें, मरीजों की कुल संख्या 614 हुई Image Source : AP

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में अबतक कुल मरीजों की संख्या 614 हो गई है, वहीं मौतों का आंकड़ा 50 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बीते 24 घंटों में 562 से बढ़कर 614 हो गई है। 

इंदौर में अब भी सबसे ज्यादा मरीज हैं और संख्या 328 हो गई है। भोपाल में 142, जबलपुर में 10, ग्वालियर में छह, उज्जैन में 24, मुरैना में 14, खरगोन में 17, बड़वानी में 14, छिंदवाड़ा में चार, विदिशा में 13, होशंगाबाद में 15, खंडवा में छह, देवास व रायसेन में चार-चार, शिवपुरी, धार, सतना श्योपुर में दो-दो और बैतूल, सागर, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम व अन्य राज्यों से आए एक-एक मरीजों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक तरफ जहां मरीजों की संख्या बढ़ी है, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। मौत का आंकड़ा 50 हो गया है। अब तक इंदौर में 35, उज्जैन में छह, भोपाल में चार, खरगोन में तीन और देवास व छिंदवाड़ा में एक-एक मौत हुई है। वहीं अब तक 51 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 38 हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत