1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी मैगी 30 दिनों के लिए बैन

दिल्ली, उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी मैगी 30 दिनों के लिए बैन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2015 03:53 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 06:08 pm IST

नई दिल्लीः देश के अलग-अलग राज्यों में मैगी को बैन करने की मांग में तेजी आ गई है। दिल्ली, उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में नेस्ले कंपनी की टू मिनट नूडल्स की बिक्री पर बैन

दिल्ली, उत्तराखंड के...- India TV Hindi
दिल्ली, उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी मैगी बैन

नई दिल्लीः देश के अलग-अलग राज्यों में मैगी को बैन करने की मांग में तेजी आ गई है। दिल्ली, उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में नेस्ले कंपनी की टू मिनट नूडल्स की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

गुजरात के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 30 दिनों के लिए मैगी को प्रतिबंधित कर दिया। राज्य सरकार ने यह फैसला मैगी के नमूनों की जांच कराने के बाद किया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को बताया कि विवाद के बाद मैगी के 39 नमूने इकट्ठे किए गए थे। इनके (मैगी के नमूनों) परीक्षण में 27 में अन्य चीजों के अलावा सीसे की आपत्तिजनक मात्रा मिली।

राज्य में लोगों ने बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले के खिलाफ प्रदर्शन किया।  इसके अलावा दुकानदारों ने भी मैगी बेचनी बंद कर दी है।

कल ही दिल्ली सरकार ने मैगी को 15 दिनों के लिए प्रतिबंध कर दिया था, वही दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार ने भी इस पर बैन लगा दिया है।

आज मुंबई के रिटेलर संगठन ने भी अपने सभी सदस्यों को तत्काल मैगी रखने और बेचने से तबतक के लिए मना किया, जबतक कि इसके सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दे का निराकरण न हो जाए।

भीरतीय सेना की कैंटीन में भी मैगी की बिक्री पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। देश भर में आर्मी कैंटीन के जरिए भी मैगी की बिक्री नहीं होगी और यह आदेश बचे हुए स्टॉक पर भी लागू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत