1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. व्यापारियों ने मैगी में लगाई आग

व्यापारियों ने मैगी में लगाई आग

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 08:45 pm IST,  Updated : Jun 04, 2015 09:07 pm IST

गाजियाबादः नेस्ले कम्पनी के उत्पाद मैगी नूडल्स में हानिककारक तत्व पाए जाने के बाद चौतरफा मैगी का बहिष्कार होने लगा है। गुरुवार को मेरठ मण्डल अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार मण्डल

व्यापारियों ने मैगी...- India TV Hindi
व्यापारियों ने मैगी में लगाई आग

गाजियाबादः नेस्ले कम्पनी के उत्पाद मैगी नूडल्स में हानिककारक तत्व पाए जाने के बाद चौतरफा मैगी का बहिष्कार होने लगा है। गुरुवार को मेरठ मण्डल अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार मण्डल के बैनर तले व्यापारियों ने मैगी नूडल्स को जलाकर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर तेवतिया ने कहा कि नेस्ले कम्पनी के मैगी नूडल्स पर न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। 2 मिनट में तैयार होने वाली ये मैगी स्वास्थ्य के लिए इतनी घातक होगी, मैगी को चाहने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

उन्होंने कहा कि कम्पनी के मालिक पर लोगों के स्वास्थय से खिलवाड़ करने का मुकदमा दर्ज करके तुरंत जेल भेज देना चाहिए साथ ही मैगी नूडल्स का विज्ञापन करने वाले सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे वह भविष्य में किसी घटिया व स्वास्थ्य के लिए घातक खाद्य पदार्थ का विज्ञापन न करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत