1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: नासिक के पास मिनी बस-ट्रक की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र: नासिक के पास मिनी बस-ट्रक की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2018 03:19 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:19 pm IST

महाराष्ट्र के नासिक में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए...

Google Maps- India TV Hindi
Google Maps

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिक के पास मुंबई-आगरा नैशनल हाईवे पर सोग्रस फाटा इलाके में एक मिनी बस ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नासिक से करीब 75 किलोमीटर दूर चांदवड के समीप सुबह करीब साढ़े 5 बजे यह हादसा हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेत से भरे ट्रक का एक टायर पंचर हो गया था, जिसकी वजह से वह सड़क के किनारे खड़ा था। इसी बीच मिनी बस ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। चांदवड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘जब मिनी बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी तो उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।’ उन्होंने बताया कि रेत से भरे ट्रक का एक टायर पंचर हो गया था और वह सड़क किनारे खड़ा था तभी यह हादसा हुआ। 

उन्होंने बताया कि घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में 5 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मिनी बस में सवार लोग तीर्थयात्रा के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कल्याण लौट रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत