1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: 4 सालों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई में 14 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र: 4 सालों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई में 14 नक्सली ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2018 02:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 02:31 pm IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है...

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बीते 4 सालों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने बीते दो दिनों से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ था। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में कम से कम 14 नक्सली मारे गए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 3 अप्रैल को भी महाराष्ट्र पुलिस ने मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराया था। उस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए थे, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस और नक्सलियों के बीच में ताजा मुठभेड़ गढ़चिरौली के इतापल्ली इलाके में स्थित बोरिया जंगल में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में इस हमले में दो बड़े नक्सली नेताओं, साईनाथ और सीनू, के भी मारे जाने की खबर है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की पुलिस बीते कई दिनों से नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। पुलिस को अपने इस सर्च ऑपरेशन में 22 अप्रैल को बड़ी कामयाबी मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत