1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: मुंबई सहित 19 जिलों में सामने आए कोरोना वायरस के मामले, जानिए- किस जिले में कितने केस

महाराष्ट्र: मुंबई सहित 19 जिलों में सामने आए कोरोना वायरस के मामले, जानिए- किस जिले में कितने केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 06:42 pm IST

पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक इस वायरस के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

मुंबई सहित 19 जिलों में सामने आए हैं कोरोना वायरस के मामले- India TV Hindi
मुंबई सहित 19 जिलों में सामने आए हैं कोरोना वायरस के मामले Image Source : PTI

मुंबई: पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल बढ़ते ही जा रहे हैं। अभी तक इस वायरस के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 335 मामले हैं। राज्य के 19 जिले इस वायरस की चपेट में हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले मुंबई में सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के कुल 174 केस हैं।

वहीं, इसके अलावा अहमदनगर में 8, औरंगाबाद में 1, बुलदाणा में 4, मुंबई सब-अर्बन में 5, गोंदिया में 1, जलगांव में 1, नागपुर में 18, नासिक में 1, कोल्हापुर में 2, पालघर में 2, पुणे में 49, रायगड में 2, रत्नागिरि में 1, सांगली में 24, सतारा में 3, सिंधुदुर्ग में 1, ठाणे में 20 और यवतमाल में 4 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में मुंबई के बाद पुणे में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि देश में पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1965 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 151 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

वहीं, देशभर में आज कोरोना के  कुल 358 नए मामले सामने आए हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि  मुंबई के धारावी में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। वहां पर 300 फ्लैटों और 90 के आस-पास शॉप हैं जिसे सील कर दिया है। उस पर्टिकुलर कॉलोनी में रह रहे परिवार और भवन के सभी निवासियों का सैंपल कलेक्शन चल रहा है,  प्रोटोकॉल के अनुसार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत