1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: मैंने अपना भगवा रंग नहीं बदला है- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र: मैंने अपना भगवा रंग नहीं बदला है- उद्धव ठाकरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 11:46 pm IST

शिवसेना ने बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने बाल ठाकरे को दिया गया अपना वह वचन पूरा कर लिया जिसमें उन्होंने राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। 

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
महाराष्ट्र: मैंने अपना भगवा रंग नहीं बदला है- उद्धव ठाकरे Image Source : PTI

मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भले ही राजनीति में उन्हें नए सहयोगी मिले हैं लेकिन उन्होंने अपना ‘भगवा’ रंग नहीं बदला है। हिंदुत्व के मुद्दे को शुरुआत से उठाते रहे ठाकरे ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से अलग होकर राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार बना ली। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने बाल ठाकरे को दिया गया अपना वह वचन पूरा कर लिया जिसमें उन्होंने राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी।

सत्ता के लिए हिंदुत्व को दरकिनार करने की आलोचना का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘ पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को सहयोगी बनाकर मैंने नया राजनीतिक रास्ता अपनाया है। मैंने अपना रंग अपना अंतर्रंग नहीं बदला है। यह भगवा ही रहेगा।’’ उद्धव ठाकरे की यह टिप्पणी मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘ मैं सरकार बनाने के लिए अपनी पार्टी का रंग नहीं बदलता हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत