1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो गुटों में झड़प, पानी को लेकर भड़की हिंसा में एक की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो गुटों में झड़प, पानी को लेकर भड़की हिंसा में एक की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2018 10:18 am IST,  Updated : May 12, 2018 10:51 am IST

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पहले लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात न सुधरने पर पुलिस ने प्लास्टिक बुलेट चलाए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। औरंगाबाद में धारा 144 लगाई दी गई है।

Maharashtra: Police use teargas shells to control violent mob in Aurangabad- India TV Hindi
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो गुटों में झड़प, पानी को लेकर भड़की हिंसा में एक की मौत

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पानी को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा भड़क उठी है जिसमें एक युवक की मौत हो गई। ये झड़प कल देर रात हुई। पानी को लेकर विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने कई जगह पर आगजनी और तोड़़फोड़ की। इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया। भीड़ द्वारा किए गए पथराव में करीब 15 पुलिसकर्मियों सहित 60 अन्य लोग घायल हुए हैं, इसके अलावा तकरीबन 50 गाड़ियों को भी आग के हवाले किया गया है।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पहले लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात न सुधरने पर पुलिस ने प्लास्टिक बुलेट चलाए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। औरंगाबाद में धारा 144 लगाई दी गई है।

युवक की मौत से तनाव है लेकिन स्थिति सामान्य है। झड़प के बाद हिंसा सबसे पहले औरंगाबाद के गांधीनगर इलाके में शुरू हुआ फिर मोती कारंजा, राजाबाजार, शाहगंज, चेलीपुरा और अंगूरीबाग जैसे इलाके में फैल गया। लोगो से पुलिस ने शांति बरतने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत