1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने गोंदिया-भंडारा, पालघर उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

भाजपा ने गोंदिया-भंडारा, पालघर उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2018 02:16 pm IST,  Updated : May 10, 2018 02:16 pm IST

पालघर से भाजपा के सांसद चिंतामन वांगा के इस साल जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हुई। पालघर सीट पर उपचुनाव रोचक होने की संभावना है क्योंकि शिवसेना ने उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर वांगा के बेटे श्रीनिवास को खड़ा किया है।

BJP Announces Candidates For Gondia-Bhandara, Palghar Bypolls- India TV Hindi
भाजपा ने गोंदिया-भंडारा, पालघर उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली: भाजपा ने महाराष्ट्र में गोंदिया - भंडारा और पालघर लोकसभा उपचुनाव के लिए क्रमश हेमंत पाटले और राजेंद्र गावित की उम्मीदवारी की आज घोषणा की। उपचुनाव 28 मई को होने हैं। सांसद नाना पटोले के इस्तीफा देने और उसके बाद भाजपा छोड़ने के बाद गोंदिया - भंडारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं।

पालघर से भाजपा के सांसद चिंतामन वांगा के इस साल जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हुई। पालघर सीट पर उपचुनाव रोचक होने की संभावना है क्योंकि शिवसेना ने उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर वांगा के बेटे श्रीनिवास को खड़ा किया है।

दूसरी ओर , कांग्रेस ने इस सीट से दामू शिंगडे को खड़ा किया है जबकि इस क्षेत्र में सक्रिय बहुजन विकास अघाडी पार्टी ने बालीराम जाधव को खड़ा किया है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तिथि है। मतगणना 31 मई को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत