1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: भिवंडी और पालघर में बकरीद पर लोगों के एकत्र होने पर लगी पाबंदी

महाराष्ट्र: भिवंडी और पालघर में बकरीद पर लोगों के एकत्र होने पर लगी पाबंदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 05:39 pm IST

महाराष्ट्र के भिवंडी नगर निकाय ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए नागरिकों से अपने घरों में बकरीद मनाने और सार्वजनिक स्थानों खासकर मस्जिदों में एकत्र नहीं होने अपील की है।

Maharashtra: Public gatherings banned in Bhiwandi, Palghar on Bakrid- India TV Hindi
Maharashtra: Public gatherings banned in Bhiwandi, Palghar on Bakrid Image Source : PTI

ठाणे/पालघर: महाराष्ट्र के भिवंडी नगर निकाय ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए नागरिकों से अपने घरों में बकरीद मनाने और सार्वजनिक स्थानों खासकर मस्जिदों में एकत्र नहीं होने अपील की है। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के आयुक्त पंकज आशिया ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी जाती है। 

इस आशय का आदेश जारी करते हुए उन्होंने नागरिकों से एक अगस्त को बकरीद के दिन सांकेतिक रूप से ‘कुर्बानी’ का रस्म निभाने की अपील भी की। पालघर के जिलाधिकारी डॉ.कैलाश शिंदे ने भी सार्वजनिक स्थानों पर बकरीद मनाने पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया। 

इस बीच कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने बैल बाजार को दी गयी अनुमति निरस्त कर दी। वहां मवेशी आगामी उत्सव के लिए बेचे जा रहे थे। केडीएमसी के प्रमुख ने एक आदेश में कहा कि चूंकि नागरिक एक दूसरे से दूरी बनाने और लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे थे इसलिए यह रियायत वापस ले ली गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत