1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जॉब टिप्‍स : नौकरी खोजते समय इन 7 बातों को ना भूलें

जॉब टिप्‍स : नौकरी खोजते समय इन 7 बातों को ना भूलें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 03:49 pm IST

नई दिल्ली: बेहतर जॉब की तलाश हर किसी का सपना होता है,लेकिन मनपंसद नौकरी को खोजना लंबा और थका देने वाला अनुभव होता है। लेकिन यह एक ऐसा दौर होता है जब आपको हमेशा पाज़िटिव

job- India TV Hindi
job

नई दिल्ली: बेहतर जॉब की तलाश हर किसी का सपना होता है,लेकिन मनपंसद नौकरी को खोजना लंबा और थका देने वाला अनुभव होता है। लेकिन यह एक ऐसा दौर होता है जब आपको हमेशा पाज़िटिव सोच के साथ रहते हुए अपने आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाना होता है। और सबसे खास बात इस दौरान आपका खुश रहना भी बेहद जरूरी होता है,वो भी ऐसे समय में जब आप को कई रिजेक्‍शन भी मिल रहे हों,या फिर मनपंसद जॉब ना मिल पा रही हो।

जॉब खोजते समय इन 7 तरीकों से आप खुद को पाज़िटिव रख सकते हैं

1. छोटे लक्ष्य निर्धारित करें: नौकरी ढूढ़ते समय नौकरी पाना ही आपका लक्ष्य नहीं होना चाहिए।  एक अच्छी पोजीशन की नौकरी ढूंढ़ते हुए आपको महीनों भी लग सकते हैं। तो इस तरह खुद को सकारात्मक रखने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। ताकी उनके पूरा होने पर आप खुशी मना सकें।

2. वह काम करें जिसमें आप अच्छें हैं: नौकरी खोजते समय कईं बार हमें लगता है कि हम रिजेक्ट हो जाएंगे और हम अपना आत्मविश्वास खोने लगते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह कि आप वही काम करें जिसमें आप कुशल हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बरकरार रहेगा।

3. सामाजिक बनें: जब आप नौकरी ढूंढ़ते हैं तो आपको निराशा का सामना भी करना पड़ता है। बहुत लबें समय तक नौकरी खोजते हुए आप अपने दोस्तो को समय नहीं देते हैं और अकेले रहना शुरू कर देते हैं। पाज़िटिव रहने के लिए आवश्यक है कि आप अपने आस-पास के लोगों से बात करें। इससे आपको प्रेरणा मिलती रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

इसे भी पढ़ें: JOB TIPS : करियर में करने जा रहे हैं बदलाव! तो इन 9 बातों को कभी ना भूलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत