1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: सिंधिया हाउस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई: सिंधिया हाउस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 07:42 pm IST

फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बिल्डिंग की छत पर कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है।

Mumbai's Scindia House building fire- India TV Hindi
Mumbai's Scindia House building fire Image Source : INDIA TV

मुंबई: सिंधिया हाउस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग तीसरी मंजिल से फैलकर चौथी और पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई । फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बिल्डिंग की छत पर कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है। इन लोगों की निकालने की कोशिश की जा रही है। सिंधिया हाउस में कई सरकारी दफ्तर हैं। इनकम टैक्स का दफ्तर भी सिंधिया हाउस में है।

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स से जुड़ी कई फाइलें जलकर राख हो गई हैं।  आपको बता दें कि यह बिल्डिंग पांच मंजिला है। इंडिया टीवी संवाददाता प्रीति सोमपुरा ने बताया कि सिंधिया हाउस में इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेटिव विंग का दफ्तर है। इससे जुड़ी कई अहम फाइलें आग में जलने की खबर है। हालांकि आग से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत