कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जालियांवाला बाग जनसंहार के शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता ने ट्वीट किया, "साल 1919 को इसी दिन जालियांवाला बाग में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को मैं नमन करती हूं।"
उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर के जालियांवाला बाग में सैकड़ों निर्दोष लोगों को ब्रिटिश सैनिकों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया था।