1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धारा 144 लगाए जाने से लोग मतदान नहीं कर सके: ममता

धारा 144 लगाए जाने से लोग मतदान नहीं कर सके: ममता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 09:45 pm IST

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कुछ इलाकों में चुनाव के दौरान धारा 144 लगाए जाने की वजह से पश्चिम बंगाल में मतदाता मुक्त भाव से मतदान नहीं कर सके।

mamta- India TV Hindi
mamta

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कुछ इलाकों में चुनाव के दौरान धारा 144 लगाए जाने की वजह से पश्चिम बंगाल में मतदाता मुक्त भाव से मतदान नहीं कर सके। बनर्जी ने यहां एक रोड शो के दौरान आरोप लगाया, लोगों को मतदान करने से रोकने के लिए कुछ इलाकों में धारा 144 का इस्तेमाल कर चुनाव के दौरान एक अप्रत्याशित आतंक पैदा किया गया है।

उन्होंने कहा, लेकिन आप डरें नहीं, और कृपया अपना मत दें। आप इन सभी दांव पेच के झांसे में न आएं। बनर्जी ने कहा कि माकपा-कांग्रेस गठबंधन की दिलचस्पी राज्य सरकार के खिलाफ केवल झूठी अफवाहें फैलाने में है। वे पिछले पांच साल में हुए विकास नहीं देख सकते क्योंकि उनकी सोच ही नकारात्मक है। इस रोडशो में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जावेद खान, अरूप बिस्वास, शोवनदेब चट्टोपाध्याय भी शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत