1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्वारंटाइन में रह रहे युवक ने दो गली दूर जाकर महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

क्वारंटाइन में रह रहे युवक ने दो गली दूर जाकर महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 07:28 pm IST

तमिलनाडु के थेनी जिले में एक विचित्र मामला सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय श्रीलंका से लौटे युवक ने शुक्रवार को दो गली दूर रहने वाली एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई। 

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

चेन्नई: तमिलनाडु के थेनी जिले में एक विचित्र मामला सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय श्रीलंका से लौटे युवक ने शुक्रवार को दो गली दूर रहने वाली एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

थेनी जिले के बोदिनायक्कानुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मणिकंदन श्रीलंका से आया था। वह घर में क्वारैंटाइन में रह रहा था। शुक्रवार को वह नग्नावस्था में घर से भाग गया और उसने दो गली दूर रहने वाली वृद्ध महिला के गले में दांतों से काट दिया।"

मणिकंदन अपने मूल निवासस्थान पर एक हफ्ते पहले ही लौटा था और घर में ही क्वारंटाइन में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि मणिकंदन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और कोरोनो वायरस संक्रमण के लिए उसका परीक्षण किया गया। डॉक्टर उसकी मानसिक स्थिति को भी देख रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिकंदन के परिवार और बूढ़ी महिला के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत