1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान जख्मी हुए युवक की मौत

टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान जख्मी हुए युवक की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2019 11:17 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 11:17 pm IST

कर्नाटक में टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान कलाबाजी करते समय रीढ़ की हड्डी टूटने से बुरी तरह से जख्मी हुए 23 साल के युवक ने रविवार को दमतोड़ दिया। 

Tiktok- India TV Hindi
टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान जख्मी हुए युवक की मौत Image Source : FACEBOOK

बेंगलुरु। कर्नाटक में टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के दौरान कलाबाजी करते समय रीढ़ की हड्डी टूटने से बुरी तरह से जख्मी हुए 23 साल के युवक ने रविवार को दमतोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तुमकुरू जिले के बोडेकेर के रहने वाले कुमार 18 जून को स्कूल के मैदान में स्टंट करने के दौरान बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उसका यहां विक्टोरिया अस्पताल में निधन हो गया। 

कुमार जिस वीडियो क्लिप के लिए स्टंट कर रहे थे, वह सोशल मीडिया पर काफी साझा की गई है। मद्रास उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया था। इस याचिका में दलील दी गई थी कि इस मोबाइल ऐप्प पर अश्लील सामग्री अपलोड की जा रही है। बहरहाल, न्यायालय ने इस पर से सशर्त प्रतिबंध हटा लिया था। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत