1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में 3 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, हत्या के मामले में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

तेलंगाना में 3 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, हत्या के मामले में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 11:10 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 11:25 pm IST

दो नाबालिग लड़कियों के अवशेषों को बरामद करने के कुछ दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने 28 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया जिसने इनसे और एक अन्य लड़की से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर शव को तेलंगाना के एक गांव में परित्यक्त सिंचाई कूपों में दफना दिया था।

Man held for rape, murder of 3 minor girls in Telangana- India TV Hindi
Man held for rape, murder of 3 minor girls in Telangana

हैदराबाद: दो नाबालिग लड़कियों के अवशेषों को बरामद करने के कुछ दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने 28 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया जिसने इनसे और एक अन्य लड़की से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर शव को तेलंगाना के एक गांव में परित्यक्त सिंचाई कूपों में दफना दिया था। पुलिस ने कहा कि यादाद्री भुवनागिरी जिले के हाजीपुर गांव के रहने वाले एम श्रीनिवास रेड्डी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। 

Related Stories

उन्होंने कहा कि लिफ्ट मरम्मत का काम करने वाले रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भी 2016 में एक लड़की की कथित तौर पर हत्या की थी। इस मामले में उसे एक साल बाद चार अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था। रेड्डी इस मामले में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने कहा कि सीरियल किलर अविवाहित है और वह नशे का आदी है। पुलिस के अनुसार वह अक्सर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में देखता था।

हाजीपुर में हत्याओं में उसकी भूमिका तब सामने आई जब 14 वर्षीय एक लड़की की तलाश में पुलिस ने बीते शुक्रवार को उसके कुएं से शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सच सामने आया। राचाकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी ने 25 अप्रैल को लड़की को तब लिफ्ट दी जब वह स्कूल से लौट रही थी । वह उसे लेकर खेत में बने कुएं पर पहुंचा और वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की की हत्या कर शव वहीं दफना दिया। 

आयुक्त ने कहा कि वह एक अन्य नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या में भी शामिल था। उसका कंकाल भी हत्या के एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद सोमवार को मिला। उन्होंने बताया कि इसी तरह उसने 9 मार्च को एक लड़की को लिफ्ट देकर एक सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या के बाद उसके शव को कुएं में दफना दिया। भागवत ने बताया कि पूछताछ के दौरान रेड्डी ने स्वीकार किया कि अप्रैल 2015 में उसने एक 11 वर्षीय लड़की को अगुवा किया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को एक बैग में भरकर एक अन्य कुएं में दबा दिया। रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों के एक वर्ग ने उसके घर पर हमला कर तोड़फोड़ के बाद आगजनी का प्रयास किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत