नई दिल्ली: शनिवार रात नोर्थ ईस्ट दिल्ली के वेल्कम फ्लाईऔवर पर एक 50 साल के शख़्स की अज्ञात हमलावरों नें गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वाले का नाम सुरेश कटियाल था। सुरेश भजनपुरा में शराब की दुकान पर काम करता था और शाम काम खत्म कर अपनी स्कूटी पर वापस अपने घर जा रहे थे।
फलाई ओवर पर बाईक सवार बदमाशो ने उसे गोली मारकर फरार हो गए। सुरश को पुलिस जीटीबी हास्पिटल लेकर गई लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
दिलचस्प जहां ये घटना हुई वहा से कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन है। घटना के वक्त पास में पुलिस बेरिकेट भी लगा था लेकिन इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।