1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में इटली से लौटे एक शख्स को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, राज्य का पहला मामला

पंजाब में इटली से लौटे एक शख्स को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, राज्य का पहला मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2020 08:40 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 08:40 pm IST

पंजाब में इटली से लौटे एक शख्स में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टी हुई है। बता दें कि राज्य का यह पहला मामला है।

पंजाब में इटली से लौटे...- India TV Hindi
पंजाब में इटली से लौटे एक शख्स को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, राज्य का पहला मामला

चंडीगढ़: पंजाब में इटली से लौटे एक शख्स में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टी हुई है। यह जानकारी अधिकारी ने दी। बता दें कि राज्य का यह पहला मामला है। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 110,000 के पार पहुंच गई है।

भारत को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिये हरसंभव उपाय किए हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और स्थानीय निकायों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक के बाद कहा, ‘‘मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सब मिलकर सभी प्रकार की तैयारियां कर रहे हैं। स्थिति से निपटने के लिए कोई भी रास्ता हम छोड़ नहीं रहे हैं।’’

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत