1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के परिजनों से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात

Coronavirus: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के परिजनों से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 04:48 pm IST

आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीनगर में उन भारतीय छात्रों के पैरंट्स से बात की जो ईरान में फंसे हुए हैं।

S Jaishankar- India TV Hindi
S Jaishankar

जम्मू-कश्मीरः आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीनगर में उन भारतीय छात्रों के पैरंट्स से बात की जो ईरान में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि छात्रों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और उनका भारतीय दूतावास द्वारा ध्यान भी रखा जा रहा है।

बता दें कि ईरान ने कोरोना वायरस से 43 और मौत होने की घोषणा की, मृतकों की संख्या 237 पर पहुंची। इस्लामी गणराज्य में वायरस फैलने की शुरुआत से अब तक यह एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं। वायरस से सर्वाधिक प्रभावित चीन के बाहर सबसे ज्यादा मौतें इटली और ईरान में ही हुई हैं। यह वायरस ईरान के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है जहां 6,566 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत