1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनाली में बिना मास्क पाए गए तो 5000 जुर्माना या 8 दिन जेल, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ देख प्रशासन का फैसला

मनाली में बिना मास्क पाए गए तो 5000 जुर्माना या 8 दिन जेल, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ देख प्रशासन का फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 01:05 pm IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जब को कोरोना नियमों में ढील दी है तभी से राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। राज्य पुलिस के अनुसार रोजाना हिमाचल प्रदेश में बाहर के राज्यों से 18-20 हजार यात्री वाहन दाखिल हो रहे हैं।

मनाली में पर्यटकों की...- India TV Hindi
मनाली में पर्यटकों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है Image Source : ANI

कुल्लू। कोरोना लॉकडाउन में ढील होते ही हिमाचल प्रदेश के मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ जमा हो गई है जिससे वहां पर एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सख्ती करने का फैसला किया है। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि मनाली में अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर 5000 रुपए का आर्थिक दंड या 8 दिन की जेल हो सकती है। 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जब को कोरोना नियमों में ढील दी है तभी से राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। राज्य पुलिस के अनुसार रोजाना हिमाचल प्रदेश में बाहर के राज्यों से 18-20 हजार यात्री वाहन दाखिल हो रहे हैं। बाहर के राज्यों से पर्यटकों के आने की वजह से मनाली सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की खतरा बढ़ गया है। 

हालांकि प्रशासन कुछ सख्ती भी कर रहा है लेकिन आगे चलकर औस सख्ती हो सकती है। जुलाई के पहले 6 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में 1656 लोगों के बिना मास्क के लिए चालान कटे हैं और उसमें सबसे ज्यादा शिमला में 396 और फिर उसके बाद कुल्लू में 231 लोगों के चालान काटे गए हैं। मार्च 2020 से लेकर 6 जुलाई 2021 तक हिमाचल प्रदेश में बिना मास्क को लेकर 88 हजार से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं और लोगों से लगभग 5 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। 

जून के पहले पखवाड़े तक हिमाचल प्रदेश में दाखिल होने के लिए निगेटिव कोरोना रिपोर्ट जरूरी थी लेकिन उसके बाद सरकार ने प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव कोरोना रिपोर्ट की शर्त को हटा लिया था और उसी वजह से प्रदेश में तेजी से बाहरी राज्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। हाल ही में भीड़ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने कोविड के उचित व्यवहार के बड़े पैमाने पर उल्लंघन को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था, इसके बाद अब राज्य में सख्ती बरती जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत