1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में विस्फोट, 18 असम राइफल्स का एक जवान शहीद

मणिपुर में विस्फोट, 18 असम राइफल्स का एक जवान शहीद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2017 11:58 am IST,  Updated : Nov 13, 2017 11:58 am IST

भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में सोमवार को बम विस्फोट में 18 असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Manipur blast jawaan martyr of 18 Assam Rifles- India TV Hindi
Manipur blast jawaan martyr of 18 Assam Rifles

इम्फाल: भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में सोमवार को बम विस्फोट में 18 असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह घटना जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सुबह छह बजे हुई। संदिग्ध विद्रोहियों ने सड़क किनारे रखे बम में रिमोट से विस्फोट कर दिया। (राहुल गांधी ने गुजरात में दलितों के आस्था केंद्र मेघ माया मंदिर में किए दर्शन)

जवान सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह की सैर पर निकले थे और जैसे ही वे जिला कलेक्टर के कार्यालय के पास पहुंचे, बम विस्फोट हो गया। पड़ोसी जिलों के अतिरिक्त सुरक्षाबल व्यापक तलाशी अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत