1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटी, अब केंद्रीय पुलिस बल देगा सिक्‍योरिटी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटी, अब केंद्रीय पुलिस बल देगा सिक्‍योरिटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2019 10:26 am IST,  Updated : Aug 26, 2019 10:26 am IST

गृह मंत्रालय ने एक अहम फैसले के तहत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) सुरक्षा हटा ली है।

Manmohan Singh- India TV Hindi
Manmohan Singh Image Source :

गृह मंत्रालय ने एक अहम फैसले के तहत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) सुरक्षा हटा ली है। गृह मंत्रालय ने अब उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल का सुरक्षा कवर देने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार उच्‍च स्‍तरीय रिव्‍यू के बाद मनमोहन सिंह की सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया है। 

बता दें कि एसपीजी सुरक्षा देश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं को दी जाती है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी को दी गई है। फिलहाल लिए गए निर्णय में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और वीपी सिंह का सुरक्षा कवर हटाया गया था। 

इससे पहले मनमोहन सिंह की बेटियों ने खुद को सुरक्षा कवर से अलग कर लिया था। ऐसे ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दतक पुत्री ने भी सुरक्षा कवर से मना कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत