1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बरेली हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बस का टैंकर फटा, 22 लोगों की मौत

बरेली हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बस का टैंकर फटा, 22 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2017 09:51 am IST,  Updated : Jun 05, 2017 09:51 am IST

यूपी के बरेली में हुए एक बड़े हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक रोडवेज बस की बरेली में एक ट्रक से टक्कर हो गई।

many dead in a collision between truck and a bus in bareilly- India TV Hindi
many dead in a collision between truck and a bus in bareilly

यूपी के बरेली में हुए एक बड़े हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक रोडवेज बस की बरेली में एक ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक से टकराने के बाद बस का टैंकर फट गया और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण बस में सवार अधिकतर लोगों की मौत हो गई। (भारत के संचार क्षेत्र की दशा बदल देगा GSAT-19, आज होगा लॉन्च)

इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार देर रात उस समय हुा जब रोडवेस बस लोगों को लेकर दिल्ली से गोंडा जा रही थी। देर रात जब यह हादसा हुआ तो बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। ट्रक से टकराते ही बस का पेट्रोल टैंकर फट गया और दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई।

हादसा इतनी जल्दी में हुआ कि लोगों को संभलने का समय ही नहीं मिला। मौका-ए-वारदात से मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस का पिछला गेट खुला ही नहीं। ऐसे में लोगों के पास निकलने के लिए आगे वाले गेट का ही विकल्प बचा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत