नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो गई है। यहां तवांग इलाके के फामला गांव में हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी नबीन पायेंग ने बताया कि भूस्खलन तवांग में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ जो एक लेबर कैंप को बहा ले गया। भूस्खलन स्थल से 16 शवों को बरामद कर लिया गया है।
ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से कई लोग अभी भी मलबे के अंदर दबे हो सकते हैं जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकती है। घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम को तवांग के लिए रवाना कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा और दबे लोगों को निकालने के काम में लग गया।
PM मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के प्रति गहरा दु:ख प्रकट किया है। पीएम ने मारे गए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।