नई दिल्ली: सपनों की नगरी मुंबई के चेहरे को खूबसूरत और मुंबई वासियों की यादों की डायरी से जुड़ा मरीन ड्राइव बोले तो मुंबई की क्वीन नेकलैस ने अपने सौं साल पूरे कर लिए हैं,और शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए विभिन्न आयोजन भी शुरु हो गए है। और ऐसा हो भी क्यों ना आखिर मरीन ड्राइव मुंबई की सबसे बड़ी पहचान जो हैं। एक तरफ डाक तार विभाग विशेष प्रथम दिवस आवरण जारी कर रहा है तो दूसरी तरफ पर्यटन विभाग विभिन्न प्रकार के शो का आयोजन वर्ष भर करेगा।
आज से ठीक सौ साल पहले जी हां आप सही समझे 1915 में बैकबे रिक्लमेशन के बाद मरीन ड्राइव के रूप में मुंबई को नया चेहरा मिला था। यह जानना भी रोचक होगा कि मरीन ड्राइव को अपना उपनाम उन मरीन बटालियनों के नाम पर मिला जिनके 19 वीं शताब्दी में यहां बैरक्स हुआ करती थी। कभी इसका पुराना नाम सोहागपुर था और नया नाम नेताजी सुभाष रोड दिया गया और इसे प्यार से हम क्वीन नेकलेस भी पुकारते हैं। मरीन ड्राइव बोले तो मुंबई मेरी जान की क्वीन नेकलेस। इसी शहर में बॉलीवुड ने अपनी सपनों भरी दुनियां की शुरुआत की और कहा ये मुंबई नगरिया तू देख बबूआ…..!
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें