
महानगरी मुंबई जहां एक ओर अपनी चकांचौध के लिए प्रसिद्ध है वहीं दूसरी ओर यह अपनी सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। कुछ लोग इस शहर के लिए कहते है कि इस शहर में लोग कभी नहीं सोते तो कुछ का कहना है कि अगर आप मुंबई में रहते है तो आपको उसके अलावा कोई और शहर पसंद आ ही नहीं सकता है। ऐसा माना जाता है कि हम "लोगों को मुंबई से दूर कर सकते हैं" लेकिन " मुंबई को लोगों से दूर नहीं कर सकते "। मुंबई की चकांचौध भरी दुनिया लोगों को अपनी ओर खींचकर ले ही आती है। इस शहर में ऐसी बहुत से स्थान है जो इस शहर को सपनो की नगरी बनाते है उन सभी जगहों में ऐसी ही एक जगह है मरीन ड्राइव।
दक्षिण मुंबई स्थित मरीन ड्राइव 4.3 किलोमीटर लंबी है। जिसके एक तरफ चौहपाटी बीच है तथा दूसरी तरफ नरिमन प्वाइंट है। जो मरीन ड्राइव की सुंदरता को चार चांद लगाती है। आपको जानकर बिल्कुल हैरानी नहीं होगी कि इसे क्वीन नेकलैस के नाम से भी जाना जाता है। इस संदर्भ में एक प्रसिद्ध कहावत है कि मरीन ड्राइव हमारी आत्मा का एक दर्पण है। यहां से कभी ना खत्म होने वाले सागर को टकटकी लगाए देखने का अपना ही सुख है, जिससे हमारे मन में इस शहर के प्रति गर्व की भावना पैदा होती है।
अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें