1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा: छेड़खानी का विरोध किया तो घर में घुसकर जिंदा जलाया

मथुरा: छेड़खानी का विरोध किया तो घर में घुसकर जिंदा जलाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 10, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Feb 10, 2016 05:52 pm IST

मथुरा: मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के औरंगाबाद में इंटर में पढ़ने वाली छात्रा को छेड़खानी के विरोध करने पर जिन्दा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज

fire- India TV Hindi
fire

मथुरा: मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के औरंगाबाद में इंटर में पढ़ने वाली छात्रा को छेड़खानी के विरोध करने पर जिन्दा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के औरंगाबाद में उस सनसनी फ़ैल गई जब यहां की रहने वाली इंटर में पढ़ने वाली छात्रा को छेड़खानी का विरोध करने पर जिन्दा जलाकर मार दिया। दरअसल छात्रा के घर के पास रहने वाला युवक पदम सिंह भोला छात्रा को परेशान करता था। जब इसका परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने छात्रा के घर में घुसकर उसपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीँ पुलिस इस मामले की आत्महत्या किये जाने के पहलु से भी जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत